खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल पुलिस ने शराब पीकर बाइक चला रहे युवक का चालान कर उसकी बाइक सीज कर दी है । पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक मेहता पुत्र सुंदर सिंह मेहता निवासी धूप कोठी मल्लीताल नैनीताल स्थाई पता ग्राम गोलना जिला बागेश्वर उम्र 25 वर्ष जो कि शराब के नशे में अपने टैक्सी अवेंजर मोटरसाइकिल नंबर यू के04टीए7507 को तल्लीताल से मल्लीताल की ओर ले जा रहा था । शाम 5:30 बजे उसे रिक्शा स्टैंड पर उप निरीक्षक हरीश सिंह व कांस्टेबल संजय द्वारा रोका गया तो उसके नशे में    होना पाया गया जिसके बाद चालक दीपक मेहता की मोटरसाइकिल को धारा 185 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page