खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल में आने वाले पर्यटक
मंगलवार (आज) से कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केबिल कार का
आनंद नहीं ले पाएंगे। वजह यह है कि निगम प्रबंधन केबिल कार की मरम्मत करा
रहा है।
निगम के महाप्रबंधक (पर्यटन) अब्ज प्रसाद वाजपेयी ने बताया कि केबिल कार
की अर्ध वार्षिकमेंटेनेंस 5 अप्रैल (मंगलवार) से लेकर 7 अप्रैल (गुरुवार)
तक की जाएगी जिसकी वजह से कोई भी केबिल कार का आनंद नहीं ले सकेंगे।
वाजपेयी के मुताबिक 8 अप्रैल (शुक्रवार) से तय समय के मुताबिक केबिल कार
का संचालन पुन:शुरु कर दिया जाएगा। बता दें नैनीताल भ्रमण पर आने वाले
पर्यटक नगर के दर्शनीय स्थलों का तो भ्रमण करते ही हैं साथ ही यहां आने
के बाद वह केबिल कार की  सवारी का आनंद लेना नहीं भुलते। हर रोज करीब 600
से अधिक पर्यटक केबिल कार का आनंद लेते हैं।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page