खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनिताल ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कृत्य में लिप्त एक महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार किए हैं । जिन्हें पूछताछ के लिये हल्द्वानी कोतवाली लाया गया है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहानी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी और उनकी टीम हल्द्वानी के होटलों की चेकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान रामपुर रोड के एक होटल में अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला उसके एक ग्राहक और एक दलाल समेत होटल के दो स्टाफ को पकड़ा है । जबकि होटल  मालिक मौके से फरार हो गया । पकड़े गए लोगों में गौलापार निवासी सी एस डसीला,होटल गायत्री का मैनेजर नारायण राम, लमगड़ा निवासी गिरीश चन्द्र, काठगोदाम निवासी महिला बरेली निवासी अमर बाबू शामिल हैं । होटल मालिक रमेश नेगी फरार है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

 

पुलिस की गिरफ्त में आये लोगों के पास जिनके पास से टीम को अनैतिक चीजें मिली है । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम शुरुआती कार्यवाही के बाद पुलिस सभी को हल्द्वानी कोतवाली ले गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page