खबर शेयर करें 👉

भवाली ।  यहां श्यामखेत क्षेत्र में मॉनिटर लिजर्ड की मौजूदगी कौतूहल का विषय बनी है । इसकी यहां मौजूदगी से  स्थानीय लोग डरे भी हैं ।

 

यह लिजर्ड सन्नु प्रधान पुत्र स्व श्री दुर्गा दत्त जोशी श्यामखेत के घर के पास बगीचे में शुक्रवार को दिखाई दिया । यह  मॉनीटर लिजर्ड सामान्यतः कुमाऊँ में  अधिकतर गर्म स्थानों पाया जाता है। किन्तु भवाली जैसे ठंडे स्थान पर यह पहली बार देखा गया है ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

स्थानीय लोगों के अनुसार भवाली के आस पास विगत दस वर्षों में  अत्यधिक भवन निर्माण से यहां की भौगोलिक स्थिति में काफी बदलाव आया है और तापमान बढ रहा है ।

 

अनुमान लगाया जा रहा है कि गौला नदी से आ रही रेत आदि में लिजर्ड या उसका अंड्डा यहाँ आया हो सकता है ।  श्यामखेत में अनुकूल मौसम व तापमान मिलने से यह तेजी से बढ़ रहा है । किन्तु इसकी आहट व घर आंगन ,बगीचे तक पहुंचने लोग डर भी रहे हैं। साथ ही इनकी संख्या बढने पर ये जीव जन्तु के लिये घातक हो सकते हैं।

You missed

You cannot copy content of this page