खबर शेयर करें 👉

गुणादित्य । जागेश्वर के नए विधायक मोहन सिंह मेहरा के आवास गुणादित्य में होली की धूम मची है । गुरुवार को गुणादित्य के आसपास के गांवों की होलियां मोहन सिंह मेहरा के आवास में पहुंची । जिनका विधायक मोहन सिंह मेहरा द्वारा न केवल भरपूर स्वागत किया गया बल्कि होल्यारों के खाने पीने की व्यवस्था भी की गई ।बड़ी संख्या में गांवों की होली टीमों व विधायक बनने पर मोहन सिंह मेहरा को बधाई देने पहुंचने से गुणादित्य में इन दिनों जबरदस्त चहल पहल है ।मोहन सिंह मेहरा इन होल्यारों के साथ स्वयं होली गा रहे हैं । क्षेत्र के लोगों का मानना है कि मोहन सिंह मेहरा ने बड़े अंतर से कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को पराजित किया है इसलिये उनका नाम प्रदेश की नई सरकार की मंत्रिपरिषद में शामिल होगा ।

You missed

You cannot copy content of this page