खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में ट्रक लगाने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बड़ी कि एक ट्रक चालक बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गेठिया क्षेत्र में गुरुवार को दो ट्रक चालकों के बीच अपने अपने ट्रक को पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच मामला इतना बड़ा की हाथापाई के दौरान एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया जिसके चलते दूसरा ट्रक चालक बुरी तरीके से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल ही 108 के माध्यम से घायल चालक को अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल की पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि 38 वर्षीय कमल किशोर के सिर पर गहरी चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page