खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया तो दोनों हाथापाई में उतारू हो गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों का चालान किया है ।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में देर शाम मामूली बात पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों हाथापाई में उतर आए। जिसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल करवाने के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल पहुँचे और अस्पताल में भी दोनों पक्ष लड़ने लगे। इस बीच दोनों युवकों को झगड़ते देख चिकित्सकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर  एसआई हरीश सिंह  ने दोनों युवको को शांत करवाने की कोशिश की और मेडिकल के कराने को कहा।एसआई हरीश सिंह ने बताया की शांति भंग करने पर सदर लाइन निवासी पवन यादव व स्टाफ़ हाउस निवासी जयदेव उर्फ टिंकू पर शांति भंग करने पर 107,116 के तहत कार्रवाई की गई।

You missed

You cannot copy content of this page