खबर शेयर करें 👉

सिने कलाकार नूरी परवीन के पिता हैं नजर अली ।

नैनीताल । मल्लीताल रॉयल होटल निवासी व बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता नजर अली का विगत रात्रि उनके आवास पर निधन हो गया । वे पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे । उन्हें इलाज के लिये नैनीताल से हल्द्वानी व फिर बरेली ले जाया गया था । लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उन्हें वापस नैनीताल लाया गया था ।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

 

नजर अली हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे । वे अक्सर बी डी अस्पताल जाकर मरीजों से मुलाकात करते और उनकी जरूरत मंद की मदद के लिये अस्पताल स्टाफ से मिलते थे । जाड़े के समय अस्पताल में अलाव जलाने की मांग को लेकर वे नगर पालिका से निवेदन करते थे ।उन्हें समय समय पर कई संगठनों ने सम्मानित किया था । वे जनहित संस्था से भी जुड़े थे ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

नजर अली की पुत्री नूरी परवीन मुंबई में सिने कलाकार हैं और वे कई धारावाहिकों व फिल्मों में काम कर रही हैं । जबकि उनके पुत्र मल्लीताल पन्त पार्क में दुकान लगाते हैं ।

उनके निधन पर नैनीताल के कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page