खबर शेयर करें 👉

दिवाली के दिन हुआ हादसा । घायल अस्पताल में भर्ती ।

हल्द्वानी। शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की जान चली गई। यह दुखद घटना मुखानी थाना क्षेत्र में अमलतास विला के पास हुई, जहां एक ऑल्टो कार और एक फॉक्सवैगन कार के बीच जोरदार टक्कर हुई।

घटना के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी, जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की दिशा में जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह, निवासी बैल पड़ाव, और उनकी 60 वर्षीय मां भावना  की मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश की 35 वर्षीय पत्नी भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और एक पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

 

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि यह सड़क हादसा तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों के चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

You missed

You cannot copy content of this page