खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली के निकट एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। टीम ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में निकाला। मृतक की पहचान यूपी के लखनऊ निवासी दिलीप गुप्ता पुत्र बी पी गुप्ता, उम्र- 51 वर्ष, के रूप में हुई है।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

 

पुलिस के मुताबिक 31 अक्टूबर को पुलिस चौकी खैरना द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि भवाली के पास एक कार (हैरियर यूपी 32 एलक्यू 4563 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
सूचना पर पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में एक व्यक्ति ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर स्ट्रेचर के माध्यम से जिला पुलिस और प्रशासन की मदद से निकालकर रोड तक पहुंचाया व जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page