खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शुक्रवार की दोपहर में जल संस्थान के बड़े वाहन ने नगर पालिका कार्यालय के पीछे पुराना घोड़ा स्टैंड के पास दो लोगों को चपेट में ले लिया । जिनकी हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है । ये दोनों  पर्यटक हैं जो दिल्ली के रहने वाले हैं।  इस बारे में जानकारी की प्रतीक्षा है ।

जल संस्थान का यह भारी वाहन सीवर टैंको की सफाई में उपयोग होता है । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

शुक्रवार को दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक जल संस्थान के अनियंत्रित वाहन की चपेट में आए थे । जिसमें मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए  । जिनके नाम  ऋतु डांग 42 , भावी डांग 20 वर्ष हैं ।  मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीडी पांडे पहुंचाया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल थे । वाहन बैरिकेट को घसीटता हुआ दीवार से टकराया  । जिसके बाद वाहन दूसरी दिशा में मुड़ गया ।

ALSO READ:  युगमंच की स्वर्णिम रंग यात्रा के 50 वर्ष: 30 जुलाई को मंचित होगा बाल नाटक "होशियारी पड़ गई भारी" ।

गनीमत है कि यह ट्रक एक अन्य वाहन यूके 01 टीए 1108 नंबर नंबर की ईको कार से टकराया । जिसके कारण केवल दो ही लोग जख्मी हुए । यदि कैंटर ईको से नहीं टकराया होता उसकी चपेट में कई लोग आ जाते । घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया । जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी भेज दिया है ।

ALSO READ:  युवाओं के आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने की बैठक, देहरादून में एक पेपर लीक होने पर जताई हैरानी ।

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर साधना ने बताया कि पर्यटक दिल्ली से घायल मां और बेटी को गम्भीर चोट आई है । उनके हाथ और पैर में चोट है । जिन्हे हायर सेंटर रेफर किया है । दो अन्य नेपाली मजदूरों को हल्की चोट है उन्हें यहीं उपचार दिया जा रहा है ।

You cannot copy content of this page