खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आदर्श इंटर कॉलेज पटवाडांगर के एक प्रवक्ता को मुक्तेश्वर के लिये पदमुक्त किये जाने पर बुधवार को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राम कृष्ण उनियाल कोर्ट में पेस हुए। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि योगेश जोशी को पदमुक्त प्रधानाचार्य द्वारा किया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
मामले के अनुसार आदर्श इंटर कॉलेज पटवाडांगर के प्रवक्ता योगेश जोशी का स्थान्तरण मुक्तेश्वर कर दिया गया था । जिसे योगेश जोशी ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि वे दुर्गम में सेवा कर चुके हैं । आदर्श इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हैं और उनका स्थान्तरण आदर्श इंटर कॉलेज में ही हो सकता है । लेकिन उनका स्थान्तरण दूसरे इंटर कॉलेज में किया गया है । जिस पर पूर्व में कोर्ट ने याचिकाकर्ता का स्थान्तण पर रोक लगाई थी । उसके बावजूद भी याचिकाकर्ता का स्थानांतरण किया गया । जिसे कोर्ट ने गम्भीरता से लिया और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए । बुधवार को न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान अपर निदेशक श्री उनियाल द्वारा बताया कि कोर्ट के आदेश की जानकारी होने के बावजूद भी सम्बंधित प्रधानाचार्य द्वारा याचिकाकर्ता का स्थानांतरण किया गया है,जिसपर उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। न्यायालय द्वारा याचिकाकर्ता के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए विभाग से 3 सप्ताह के भीतर जबाब पेस करने के आदेश दिए साथ में यह भी कहा है कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध की गई कारवाही से कोर्ट को अवगत कराएं। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह के बाद की तिथि नियत की है।

You missed

You cannot copy content of this page