खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड बार कौंसिल कार्यालय नैनीताल से शिफ्ट करने के प्रयास तेज हो गए हैं । बार कौंसिल के नए कार्यालय हेतु गौलापार हल्द्वानी में 10 हजार वर्ग फिट जमीन तलाश कर ली गई है । बुधवार को बार कौंसिल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस स्थल का निरीक्षण भी किया ।
हाईकोर्ट बार कौंसिल के सदस्य सचिव एम एस कोरंगा ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में बार कौंसिल कार्यालय के लिये जगह की कमी के कारण इसे गौलापार शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है । बुधवार को बार कौंसिल के अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा के नेतृत्व में बार कौंसिल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया । यह जगह गौलापार में खेड़ा चौराहे के निकट है । जिसे क्रय करने हेतु कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जानी है । करीब 10 हजार वर्ग फिट के क्षेत्रफल में बार कौंसिल का कार्यालय बनाने का प्रस्ताव है । यह भूमि बार कौंसिल फिलहाल अपने संसाधनों से खरीद रही है । इस सम्बंध में सरकार से भी बजट की मांग की जा रही है ।
इस जगह के बुधवार को हुए निरीक्षण में बार कौंसिल के अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा के साथ उपाध्यक्ष राव मुन्फैत अली,सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा,हरीश नेगी,योगेंद्र तोमर,चन्द्रशेखर तिवारी,विजय भट्ट,राजबीर सिंह,रंजन सोलंकी सहित अन्य सदस्य, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एम सी कांडपाल, व बार कौंसिल का स्टाफ शामिल था ।

You missed

You cannot copy content of this page