खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के शोधार्थी और प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के बरामऊ गॉव निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर  अरविन्द कुमार मौर्य को कोर यूनिवर्सिटी रुड़की के वर्धमान सभागार में आयोजित ” गुरु सम्मान समारोह ” में कोर यूनिवर्सिटी, के कुलाधिपति  द्वारा ” गुरू सम्मान ” से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर  अरविन्द कुमार के शैक्षिक और साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कुलपति  ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।  अरविन्द कुमार युवा साहित्यकार और शैलेश मटियानी साहित्य के अध्येता हैं । उनकी 5 से अधिक पुस्तकेें तथा अनेक पत्र पत्रिकाओं में कविता और लेख प्रकाशित हो चुके हैं ।  अरविन्द कुमार  के सम्मानित होने पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय की विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि अरविन्द कुमार  महाविद्यालय के सक्रिय सहयोगी हैं और महाविद्यालय इनके इस सम्मान से गौरवान्वित हैं ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

अरविन्द कुमार मौर्य के सम्मानित होने पर समस्त ग्रामवासियो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह हमारे ग्राम के लिए सम्मान की बात हैं  ।

You missed

You cannot copy content of this page