खबर शेयर करें 👉

आज है सोमवती अमावस्या ।

*एक आवश्यक जानकारी सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में असमंजस*
2024 : पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण
आज यानी ৪ अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। आम जनता भ्रमित हो रही है की सूतक काल कब प्रारंभ होगा ? सभी पाठक बंधुओ से निवेदन है कि इसमें भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। यह ग्रहण भारतवर्ष में नहीं दिखाई देगा अतः इसका कोई प्रभाव यहां नहीं पड़ेगा।इस साल
सोमवती अमावस्या के दिन मीन राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। ৪
अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा
और अगले दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन
होगा। चैत्र माह के सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 25
मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, करीब 50 वर्षों के बाद सबसे लंबा सुर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह ग्रहण
नहीं नजर आएगा। इसलिए जनमानस पर इसका ज्यादा प्रभाव
भी नहीं होगा और न ही सूतक काल मान्य होगा।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

*लेखक–: आचार्य पंडित प्रकाश जोशी*

You missed

You cannot copy content of this page