नैनीताल । नैनीताल बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा मातृ दिवस राज्य अतिथि गृह समारोह पूर्वक आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में नूपुर कला केंद्र हल्द्वानी के बच्चों द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सभी सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार एवं समाज के निर्माण में माता का योगदान अतुलनीय है । नैनीताल बैंक के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने इस आयोजन में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता की सराहना की । पत्रकार प्रो.गिरीश रंजन तिवारी ने भी समारोह को संबोधित किया ।
इससे पूर्व क्लब द्वारा सभी माताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । क्लब द्वारा इस मौके पर 12 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिनमें प्रमुख रूप से कंचन भंडारी, अर्चना चौधरी, अंजू जगाती, लतिका जलाल शाही, सोनू रावत, स्वाति बोरा, प्रो.चित्रा पांडे, गीता मेहरा, मीनू अग्रवाल, हल्द्वानी से शशि सिंह एवं सौम्या अग्रवाल प्रमुख थी ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, ज्योति ढोंडियाल कंचन जोशी, दीपा पांडे, हेमा भट्ट, आभा शाह, रानी शाह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, सविता कुलारा, दया कुंवर, मधुमिता, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, भावना शाह, दीपिका बिनवाल, वंदना जोशी, विमलेश गोस्वामी, तुसी शाह, गीता शाह, आशा पांडे, सरस्वती शिराला आदि सदस्य उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव प्रगति जैन एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया ।


