खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । “निरोगी काया,सबसे बड़ी माया ” थीम के साथ  “आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव नैनीताल” द्वारा रविवार को श्री श्री रवि शंकर के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ग्राम गेठिया, खुपी,कुरिया ,भूमियाधार,आलू खेत के ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
   इस शिविर में साईं अस्पताल एवम वेदांता अस्पताल हल्द्वानी के डॉ मोहन सती  (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ उत्तम शेट्टीगर
(फिजिशियन),डॉ मुकेश चंद्र जोशी (चेस्ट फिजिशियन),डॉ अलका सती,(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ अनिरुद्ध (बाल रोग विशेषज्ञ),
(आँख रोग विशेषज्ञ ),डॉ प्रमोद जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ)एवम समन्वयक ज्योति सिंह की टीम ने 175 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया ।
शिविर में ई सी जी,ब्लड सुगर, बी पी,एचबीए, पी ई टी आदि की भी जांच की गई ।इस शिविर के सफल आयोजन में रेशमा टंडन,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा,प्रेमलता गोसाईं,मंजू नेगी,जीवंती गोस्वामी,संगीता साह,सिम्मी अरोड़ा,कविता जोशी,बीना शर्मा,ज्योति मेहरा,वंदना मेहरा,रीना सामंत,शिखा साह,कामना कंबोज,किरण टंडन,विमला कफ़लटिया,संध्या तिवारी,ममता गंगोला,नेहा डालाकोटी,सोनी अरोड़ा,पूजा शाही,उमा कांडपाल,मधु बिष्ट,मंजू बिष्ट ,कविता सनवाल ,वैशाली बिष्ट,श्वेता अरोड़ा,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,निहारिका गोसाईं,सोमा साह का सहयोग रहा ।
हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव द्वारा मनोज गंगोला,ग्राम प्रधान, श्रीमती रिंकू, अमन, जान्हवी,प्रत्यूष,विनायक,वैभव आदि के विशेष सहयोग के प्रति आभार जताया ।

You missed

You cannot copy content of this page