नैनीताल । मदर्स डे के अवसर पर सी आर एस टी इंटर कॉलेज की प्राइमरी विंग’अमेरिकन किड्स ‘ के बच्चों ने सी आर एस टी इंटर कॉलेज के जगदीश लाल साह सभागार में शानदार कार्यक्रम आयोजित किए । इस मौके पर “यो पहाड़ फाउंडेशन” ने फलदार पेड़ अंगीकरण अभियान की शुरुआत की । जिसमें कई लोगों ने फलदार वृक्ष गोद लिए ।

फलदार पौधे गोद लेने के अभियान का “यो पहाड़ फाउंडेशन” मकसद किसानों को भावनात्मक और आर्थिक रूप से सहयोग करना है ताकि पहाड़ों से हो रहे पलायन रोककर स्थानीय किसानों की आय बढ़ाना और समाज में प्रेम व संवेदनशीलता का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम के दौरान अमेरिकन किड्स के बच्चों और कई माताओं ने अपने बच्चों के नाम पर अनेक पौधे गोद लेकर अभियान की भावनात्मक शुरुआत की। बेकरी संचालक हिमांशु बिष्ट ने पांच फलदार पौधे गोद लिए। उपस्थित लोगों ने इस पहल को पहाड़ और पहाड़ी समाज के लिए नई उम्मीद बताया।
इस दौरान सीआरएसटी प्राइमरी विंग की प्रधानाध्यापिका दीपा बिष्ट, गीता शाह, प्रियंका चौधरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह बिष्ट, सचिव सागर सोनकर, कोषाध्यक्ष नीरज बिष्ट, टेक्निकल हेड चेतन मेहरा, मीडिया रिलेशन मैनेजर दीप्ति बोरा, मेंबर हिमांशु बिष्ट, चंद्रकांत आदि मौजूद रहे।


