खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर के वरिष्ठ नागरिक राज्य आंदोलनकारी एवं पुर्व दर्जा राज्य मंत्री रईस अहमद कादरी (रईस भाई)’को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखण्ड) मनोनीत किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ दादा  के सहमति से भारतीय किसान यूनियन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने एवं जवाबदेह कार्यशैली अपनाने की मंशा से रईस भाई को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड पद पर मनोनीत किया गया है।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

 

भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष लाल सिंह द्वारा पारस नाथ दादा की सहमति से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है ।

जिसमें रईस भाई से यूनियन के संगठन को बनाने की अपील की गई है ।
रईस भाई को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने खुशी जाहिर की। रईस अहमद को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर
डॉ.महेन्द्र सिंह पाल (पूर्व सांसद),अनुपम कबडवाल (एडवोकेट),पान सिंह सिजवाली (राज्य आंदोलनकारी)
राजेन्द्र परगाई (एडवोकेट,पूर्व सभासद)
राजेन्द्र व्यास, गणेश सिंह (राज्य आन्दोलनकारी सेवा ट्रस्ट)
नवीन तिवाड़ी, इमरान (डायमण्ड) दिलशाद हुसेन, वकील सलमानी,सचिन नेगी (पूर्व चेयर मैन, नैनीताल)
कैलाश अधिकारी(पूर्व सभासद),दिनेश खेतवाल,
सभासद अंकित चन्द्रा,लीला बोरा (राज्य आंदोलनकारी), बिशन सिंह मेहता (राज्य आन्दोलनकारी) ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page