खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। डी एस ए द्वारा आयोजित लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आज रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा, जहां खेल प्रेमियों को दो बेहतरीन मैच देखने को मिले।
   आज के दिन का पहला मुकाबला डेमोनटर एफसी और गैलेक्सी एफसी के बीच खेला गया। इस एकतरफा मैच में गैलेक्सी एफसी ने खेल के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ बनाए रखी। गैलेक्सी एफसी की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सौम्या ने बेहतरीन तालमेल के साथ दो निर्णायक गोल दागे, जिसकी बदौलत गैलेक्सी ने इस मुकाबले को दो गोल के अंतर से अपने नाम कर लिया।
​प्रतियोगिता का दूसरा मैच आयारपाटा और यूनिवर्सल की टीमों के बीच खेला गया, जो बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने मैदान पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः आयारपाटा ने खेल पर अपना नियंत्रण बनाते हुए यह मुकाबला 2-1 के अंतर से जीत लिया। इस मैच में आयारपाटा और यूनिवर्सल की तरफ से गौरव, आलिम और प्रकाश दीप ने 1-1 गोल कर अपनी-अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
​आज के मैचों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण  भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित रहे । जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर भाजपा डी एस ए महासचिव मनोज जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कविता गगोला, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, सभासद भगवत रावत, सभासद मनोज जगाती, कमलेश ढौढियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, शैलेन्द्र बिष्ट, मयंक पंत, कमल जोशी, विकास जोशी, युवराज करायत, प्रियांश, तुसी साह, राजेन्द्र बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
   वहीं डीएसए नैनीताल की ओर से उपाध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र बिष्ट, महासचिव मनोज जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट, फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, खीमराज देउपा, चन्द्र लाल साह, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, करन सती और जलज वर्मा आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।

You missed

You cannot copy content of this page