धारी (नैनीताल):
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल की भीमताल विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को, ब्लॉक सभागार धारी में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के धारी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार आर्य द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक डंगवाल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक रामसिंह कैड़ा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के क्रियाकलापों को रेखांकित किया। उन्होंने अनुसूचित समाज के उत्थान और क्षेत्र में उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति को विस्तार से साझा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्य ने भारत में चल रहे ‘ एस आई आर’ विषय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बीएलओ-2 के साथ-साथ हर बड़े पदाधिकारी को इस कार्य में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और वर्ष 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुसूचित समाज के लोगों से तन-मन-धन से जुटने की अपील की।
इसके साथ ही जिला प्रभारी मोर्चा सूरज प्रेहरी ने कहा कि सरकार की जो भी जन-कल्याणकारी योजनाएं हैं, उन्हें धरातल तक पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े अनुसूचित वर्ग के लोग उनका पूरा लाभ उठा सकें।
इस संगठनात्मक बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में धारी की ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्य, जिला महामंत्री मोर्चा भुवन आर्य, जिला मंत्री मोर्चा ऋषभ भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला आर्य के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण राम, ईश्वरीराम आर्य, रमेश चंद्र आर्य, कुलदीप कुमार, और बालीराम आर्य सहित अनुसूचित समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में आगामी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


