नैनीताल ।
‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ‘ 9 अगस्त 2026 को खटीमा से ‘ये सरकार निकम्मी है, ये सरकार बदलनी है’ अभियान प्रारम्भ करने जा रही है। इस अभियान के तहत उपपा व्यापक जन संपर्क अभियान चलाएगी।
इस अभियान को सफलता पूर्वक किया जा सके उसके लिए विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला नैनीताल के उपपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक 12 जुलाई 2026 दोपहर 2 बजे से पीली कोठी हल्द्वानी में होनी है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी जी भी इस गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।
.


