नैनीताल । उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण सत्र 2026-27 को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डले द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवक वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत अनुरोध के आधार पर होने वाले तबादलों के लिए शिक्षा विभाग को 55 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती बन्दना गर्ब्याल को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनकी अध्यक्षता में गठित समिति ने स्थानांतरण के लिए विस्तृत समय सारिणी तय कर दी है।
विभाग द्वारा जारी समय सारिणी के तहत, आगामी 15 जुलाई 2026 तक विभागीय, मण्डल और जनपद स्तर पर स्थानांतरण समितियों का गठन करने के साथ ही प्रत्येक संवर्ग के लिए रिक्तियों की सूची वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। इसके बाद, 17 जुलाई से स्थानांतरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों पर विचार और स्थानांतरण समिति की बैठकों के दौर के बाद, सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तय की गई है। महानिदेशक ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि के भीतर ही इस स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
आदेश-:



