खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की विधायक सरिता आर्य ने गुरुवार को ज्योलीकोट में स्थानीय जनता से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं सुनी ।

 विधायक सरिता आर्य आज हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा बुलाई गई विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेकर नैनीताल लौटते वक्त ज्योलीकोट में रुकी और उन्होंने ज्योलीकोट के व्यापारियों व अन्य लोगों से मुलाकात की । विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से होगा । उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी । इस दौरान उनके साथ ज्योलीकोट मण्डल अध्यक्ष पुष्कर जोशी,बेतालघाट मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोरा, नैनीताल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज जोशी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page