खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगोली के निकटवर्ती क्षेत्र की खमारी पेयजल योजना का पम्प पिछले दिनों से खराब होने से क्षेत्र के कई गांव पेयजल के लिये तरस गए हैं । यहां के ग्रामीण जैसे तैसे अपने व मवेशियों के लिये पानी की व्यवस्था कर रहे हैं । जिसमें ग्रामीणों का अधिकांश समय बर्बाद हो रहा है ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा ने बताया कि खमारी पम्पिंग योजना का पम्प खराब होने से खमारी,मंगोली,मंगोली गांव,नलनी,दामण, कालीचौड़,बमनगांव,गैर वालसी आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो रही है । इस समस्या की जानकारी जल संस्थान नैनीताल को है । गुरुवार को जल संस्थान ने टैंकर से पानी सप्लाई करने का प्रयास किया । लेकिन कुछ ही लोगों को पता चला । पानी की समस्या के कारण लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं । जिससे पीलिया व अन्य संक्रामक रोग फैलने की आशंका है । गणेश मेहरा ने कहा कि यदि जल्दी खमारी पम्पिंग योजना ठीक न हुई तो ग्रामीण नैनीताल जल संस्थान कार्यालय में आंदोलन करेंगे ।

You missed

You cannot copy content of this page