भिकियासैंण में हुए बस हादसे में मृत व्यक्तियों की सूची ।
01-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली
03 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र
65 निवासी जमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष,निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट।
बस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की सूची ।
01-नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द उम्र 50 वर्ष निवासी नौबाडा
02-राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट
03-नन्दी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौबाडा
04-हन्सी सती पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली
05-मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नौघर
06-बुद्धीबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली
07-हरीश चन्द्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली
08-भूपेन्द्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली
09-जितेन्द्र रेखाडी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक
10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाडी उम्र 55 वर्ष ड्राईवर
11-हिमाशुं पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल उम्र 17 वर्ष
12-प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी, स्यालदे ।
गम्भीर रूप से घायल नन्दाबल्लभ व एक अन्य हायर सेंटर जे लिये एयर लिफ्ट किये गए । मौके पर मौजूद हैं स्थानीय विधायक सहित पुलिस व प्रशानिक अधिकारी ।
बता दें कि भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार की सुबह केमू की एक बस गहरी खाई में जा गिरी । जिसमे 7 यात्रियों की मौत हो गई ।
यह हादसा भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटनास्थल भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे बताया जा रहा है। बस द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी और इसे सुबह करीब 11 बजे रामनगर पहुंचना था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैलापानी बैंड के समीप अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें स्थानीय लोग और रोज़मर्रा के यात्री शामिल थे।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों और हायर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है ।
हादसे का शिकार हुई बस का पंजीकरण नंबर UK 07PA 4025 है, जो रामनगर स्थित कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बताई जा रही है।


