खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर पालिका नैनीताल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को प्रथम चरण के अंतर्गत 15000 द्वितीय चरण में 25000 व तृतीय चरण के लोन 50000 प्रेरणा धनराशि दी जाती है । इस मौके पर  क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई और क्रेडिट कार्ड वितरण भी किए गए ।

ALSO READ:  रामगाढ़ पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री: 20 जुलाई तक लगा प्रतिबंध, जानें क्या है नया रूट डायवर्जन प्लान

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रथम चरण के ऋण के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए । पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 7% का ब्याज अनुदान केंद्र सरकार व 2% का ब्याज अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है । कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वितीय दीपेंद्र बमोला, रेहडी फड़ व्यवसाई तथा सी. एम. एम. सीमा पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू तिवारी व सीमा कुंवर उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page