खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  विगत दिवस हुए हिमपात को देखने के लिये आज शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं । अधिकतर लोग हिमालय दर्शन,किलबरी में हिमपात का नजारा देखने जा रहे हैं जिससे सुबह के समय बारापत्थर से किलबरी तक वाहनों की लाइन लग गई और बड़ी संख्या में लोग जाम में फंस गए ।
 यहां शनिवार को शहर के ऊंचे हिस्से हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, पगोट आदि इलाकों में बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया ।
विगत दिवस हुई बर्फबारी के बाद पगोट मार्ग टाँकी बैंड से आगे बंद है । जिसे खोलने के लिए लोनिवि ने दो जेसीबी लगाई गई । लेकिन पर्यटक वाहनों से लगे लंबे जाम के कारण बड़ी जेसीबी जमा में फंस गई और छोटी जेसीबी से सड़क खोलने का कार्य शुरू किया गया ।

 

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर, 15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची
इधर पुलिस की ओर से किलबरी में लग रहे जाम को रोकने के लिये सुबह 10 बजे से बारापत्थर में वाहनों को रोकना शुरू किया गया और किसी भी वाहन किलबरी की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page