खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । शुक्रवार को नैनीताल में बर्फवारी देर शायं तक जारी थी । बर्फवारी के कारण शहर के कई हिस्सों में विद्युतापूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हुआ । मल्लीताल के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति ठप है ।
विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी पर्यंक पांडे  के अनुसार सूखाताल लाइन में आई खराबी के कारण विद्युतापूर्ति ठप हुई है । जिसे ठीक करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
इसके अलावा लगातार बर्फवारी के बाद सड़कों में बर्फ जमा होने से ऊंचाई को जाने वाले मार्गों में यातायात बन्द हो गया है । नैनीताल पंगोट मार्ग यातायात के लिये बन्द हो गया है ।
  यहां शायं तक शहर के निचले इलाकों में भी बर्फ जमने लगी थी ।
यहां बता दें कि नैनीताल सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में 23 जनवरी 2023 को भी बर्फवारी हुई थी । लेकिन 2024 में दिसम्बर में हल्की बर्फ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरी । लेकिन 2025 में हिमपात नहीं हुआ था ।
इधर आज हुए हिमपात के बाद पर्यटन व्यवसायी खुश हैं । संभावना है कि हिमपात होने से आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी ।

You missed

You cannot copy content of this page