खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल शहर से सटे मंगोली क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट की संचालिका महिला के विरुद्ध ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण मुख्य मार्ग में धरने में बैठ गए जिससे काफी देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ । मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत भी मौजूद थे ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को ग्रामीणों ने मंगोली में विवादित रेस्टोरेंट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क में जाम भी लगाया गया । जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई । ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित महिला दबंगई के बल पर सरकारी भूमि सहित ग्रामीणों की जमीन पर कबजा करने का प्रयास कर रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि महिला को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और उनके विरुद्ध एकतरफ़ा कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से रेस्टोरेंट संचालिका के परिवार और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी। गत सप्ताह महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व आठ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

सोमवार को ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगोली में एकत्र हुए और महिला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मंगोली चौकी के साथ ही कोतवाली और तल्लीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ALSO READ:  जिला एवं  सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने हत्यारोपी विद्युत विभाग के, जे ई व लाइनमैन की जमानत याचिका  खारिज की  

 

सूचना पर तहसीलदार अक्षय भट्ट व कोतवाल हेम पन्त भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और अवैध कब्जे व नियमविरुद्ध किये गए कार्य रद्द किए जाएंगे । उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की ।

 

You missed

You cannot copy content of this page