खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संत एंथोनी इंटर कालेज ज्योलीकोट के छात्र लोकेश बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 94.4//प्रतिशत अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है  ।

 

लोकेश के पिता दीप सिंह बिष्ट श्रमिक हैं और माता कमला बिष्ट गृहणी है। लोकेश ने बिना ट्यूशन के आठ से दस घंटे पढ़ाई कर के सफलता हासिल की है  ।सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत और हिंदी में 99%अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई है । विद्यालय के इसी कक्षा के होनहार छात्र ऋत्विक साहनी ने भी 91%अंक प्राप्त किए है। हाईस्कूल में कुल42 विद्यार्थी
सम्मिलित हुए जिसमें 32 ने प्रथम और 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 26 विद्यार्थियों में से सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। लक्षिता मनराल 85.5%और प्रियांशी बोरा ने 83.4%अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया ।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट सहित प्रबंधक सिस्टर मार्सेलिना प्रधानाचार्य सिस्टर सीमा,शोभा, क्लास टीचर आशा अधिकारी,ज्योलीकोट,सरियाताल,बेलुवाखान,ज्योली चोपड़ा, और अन्य ग्रामसभाओं के प्रधानों,बीडीसी,जनप्रतिनिधियों ने उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है ।

You missed

You cannot copy content of this page