खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल में इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा अभद्रता करने से क्षुब्ध होकर शनिवार को गैस वितरण न कर गैस सिलेंडरों से लदे वाहन मल्लीताल कोतवाली के बाहर खड़े कर दिए । उनकी मांग अभद्रता करने वालों से माफी मांगे जाने की थी
  कोतवाली पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं की ओर से अभद्रता की जा रही है तथा गैस सिलेंडर छीनने के प्रयास किए जा रहे हैं । कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर के वाहन में चढ़कर  गैस वितरण के कार्यों को रोका जा रहा है ।
 गैस एजेंसी के ठेकदार जगदीश कन्याल ने बताया कि नगर के स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र, धर्मशाला तल्लीताल और डीएसए मैदान में गैस वितरण के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता हुई है । जिसके विरोध में शनिवार को गैस वितरण रोककर सभी गैस वाहनों को कोतवाली के आगे खड़ा किया गया और कोतवाली  में मांग पत्र दिया गया ।
 इस पत्र के आधार पर बीते दिवस गैस कर्मचारी के साथ अभद्रता करने वाली महिला को कोतवाली बुलाया गया । महिला द्वारा कर्मचारी से मांगी मांगने के बाद प्रदर्शन  समाप्त हुआ ।
    जिसके बाद सभी एजेंसी की ओर से रोटेशन के अनुसार गैस वितरित की गई । जगदीश कन्याल ने कहा यदि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो कर्मचारियों की ओर से गैस वितरण बंद कर दिया जाएगा ।
   इस दौरान सूरज सिंह, किशन, मान सिंह, प्रेम, लक्ष्मण, राजू, भरत, सुंदर, गणेश, अनिल, विजय आदि मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page