खबर शेयर करें 👉

भवाली । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली की छात्राओं का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

   विद्यालय के इंटरमीडिएट में 88% अंक लाकर आशिका बैरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 48 से अधिक बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सात से अधिक छात्राएं विशिष्ट उपलब्धि के साथ उत्तीर्ण हुई। हाई स्कूल में भी बालिकाओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया 80% से अधिक अंक लाकर मानसी ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ रेखा आर्य ने अवगत कराया कि विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं इसलिए विद्यार्थी  यथाशीघ्र विद्यालय में आकर नवीन कक्षाओं में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

You missed

You cannot copy content of this page