खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। लुकास टीवीएस मज़दूरों को न्याय देने और एएलसी द्वारा श्रमिकों से न्याय-उचित व्यवहार करने के लिए श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सिड़कुल नेस्ले चौक से श्रम भवन तक जुलूस निकाला गया। श्रम भवन पर प्रदर्शन के साथ सहायक श्रमायुक्त  को ज्ञापन दिया गया।

 

कहा गया कि आज  यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन है। श्रम अधिकारी  तात्कालिक रूप से श्रमिक समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं करेंगे और पीड़ित श्रमिकों की कार्यबहाली सहित समस्त मांगों का समाधान नहीं करवाएंगे और मालिकों का पक्षकार बनने की जगह क़ानूनी व निष्पक्ष व्यवहार नहीं करेंगे तो बड़ा आंदोलन होगा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लुकास टीवीएस मजदूर संघ के श्रमिक साथी विगत लंबे समय से संघर्षरत हैं और हक के लिए विगत 144 दिनों से गांधी पार्क रूद्रपुर में धरनारत हैं। लेकिन इतने लंबे समय के बावजूद लुकास टीवीएस मजदूरों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, श्रम अधिकारी अपने ही करवाए गए समझौते का अनुपालन नहीं करवा रहे हैं, माँगपत्र लंबित है और प्रबंधन की ज़्यादतियाँ बेलगाम हैं। लुकास प्रबंधन ने मनमाने और गैर कानूनी तरीके से एक के बाद एक लुकास मजदूरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं और श्रम विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है।

ALSO READ:  उपलब्धि -: परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक बने हल्द्वानी के अजय महरा, परिवार में खुशी का माहौल, बार्क ट्रेनिंग सेंटर मुंबई में होगा प्रशिक्षण ।

वक्ताओं ने कहा कि यह लंबे समय से देखने में आ रहा है की श्रम अधिकारी, मानवीय तैर-तरीका तो दूर, कानूनी मानदंडों को भी ताख पर रखकर कार्यवाहियां कर रहे हैं। समझौता कराने की जगह मामले को श्रम न्यायालय संदर्भित करना, संरक्षित कर्मकार के मामले गैर कानूनी रूप से आईआर कार्रवाई में चलाना, पंजीकृत यूनियन के पदाधिकारी को वार्ता में बैठने से रोकने, वार्ताओं के मिनट्स पर हस्ताक्षर करने से रोकना आदि सारी क्रियाएं अविधिक और बेहद आक्रोश पैदा करने वाली हैं।

मोर्चा ने मांग की कि लुकास टीवीएस के समस्त निलंबित-बर्खास्त श्रमिको की कार्यबहाली, अविधिक वेतन कटौती का भुगतान, 19/04/22 के हुए समझौते का अनुपालन व मांग पत्र पर समझौता संपन्न हो; श्रम अधिकारी प्रबंधन के प्रतिनिधि की तरह श्रमिक मामलों को उलझाने की जगह निष्पक्ष कार्यवाही संचालित कर समाधान करवाएं, ताकि पीड़ित समस्त श्रमिकों को न्याय मिले।

ALSO READ:  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा हेतु भवाली निवासी नंंदाबल्लभ पालीवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित,

प्रदर्शन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, माहसचिव चंद्र मोहन लखेड़ा, भारतीय मज़दूर संघ के जिला अध्यक्ष गणेश मेहरा व मंत्री दीपेन्द्र भट्ट, मज़दूर सहयोग केन्द्र के मुकुल, इंक़लाबी मज़दूर केन्द्र के दिनेश चंद्र, ऐक्टू से ललित मटियाली, नील मेटल कामगार संगठन महामंत्री पवन कुमार सिंह, पारले मजदूर संघ पंतनगर अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, यज़ाकी वर्कर्स यूनियन महामंत्री, रविंद्र कुमार, बजाज मोटर कर्मचारी यूनियन महामंत्री हीरा राठौर, मंत्री मेटल मजदूर संघ महामंत्री निरंजन लाल, राकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह, आरएमएल एम्पलाइज यूनियन प्रेसिडेंट सुरेंद्र बिष्ट, नेस्ले कर्मचारी संगठन महामंत्री देवेन्द्र सिंह, करोलिया लाइटिंग एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सीआईए इंडिया श्रमिक संगठन कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, लुकास टीवीएस मजदूर संघ महामंत्री बसंत गोस्वामी, टाटा ऑटोकॉम मजदूर संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा, डॉल्फिन मजदूर संघ अध्यक्ष ललित कुमार, ज़ाइडस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन सितारगंज संयोजक अनीता अन्ना, एडियंट कर्मकार यूनियन कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ऑटो लाइन इंप्लाइज यूनियन महामंत्री प्रकाश सिंह मेहरा, एडविक कर्मचारी संगठन के राजू विश्वास आदि के नेतृत्व में सैकड़ों मज़दूर उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page