खबर शेयर करें 👉
मुकुंद प्रसाद को मिले सर्वाधिक मत ।
नैनीताल। वोट हाउस क्लब नैनीताल नई कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गए हैं। मुकुंद प्रसाद सर्वाधिक 1221 मतों से विजयी हुए। अब बैठक आयोजित कर विजेताओं को सचिव समेत अन्य पदों की नियुक्ति आम सहमत से की जाएगी।
वार्षिक चुनाव के बाद शनिवार को हुई मतगणना के बाद नौ सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई । इनमें आपसी राय के बाद चयनित सदस्यों को उपाध्यक्ष, सचिव,उप सचिव चुने जाएंगे। चुनाव में कुल 3785 मतदाताओं में से 1643 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 1299 ने ई-वोटिंग तथा 344 ने फिजिकल मतदान किया।
नई कार्यकारिणी के चुनाव लिए बीते दिवस दोपहर बाद  एक बजे से शुरु हुई मतदान प्रक्रिया रात्रि आठ बजे तक चली। चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी उतरे थे। जिसमें  9 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने थे। आज सुबह 11 बजे  मतगणना शुरु हुई। वरीयता के क्रम में मुकुंद प्रसाद को 1221, जेएस सरना को 1218, डीके शर्मा को 1215, नसीम ए खान को 1161,चौधरी धीर सिंह को 1151, सुमित जेठी को 1150, शैलेंद्र सिंह चौहान को 1145, सोएब अहमद को 1097, अखिल कुमार साह को 935 वोट मिले।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी, रजत टंडन, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजीव सिंह बिष्ट की देखरेख में सम्पन्न हुए।  प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी, चंदन जोशी व क्लब  के  अन्य कर्मचारियों ने चुनावों में सहयोग दिया।

You missed

You cannot copy content of this page