खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा पातली और अमतोली पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।

 

डॉ. आर्य ने लोगों को केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी विकास योजनाओं और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान गोपाल राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सती, पूर्व प्रधान जगदीश आर्य, ललित चन्द्र, ईश्वरी दत्त और तरुण कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ:  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा हेतु भवाली निवासी नंंदाबल्लभ पालीवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित,

जनसंपर्क अभियान के अगले चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ग्राम सभा अमोठा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुलाकात के दौरान स्थानीय निवासियों ने डॉ. आर्य के सामने अमोठा से डोला हाईस्कूल तक लिंक मार्ग (सड़क) निर्माण की अपनी प्रमुख मांग रखी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. आर्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस विषय में सीधे मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इस मार्ग का लाभ मिल सके। इस दौरान सुरेश आर्य, शांति प्रसाद, बिमला देवी, चन्द्र प्रकाश और जय दत्त सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।


इससे पूर्व, विगत दिवस डॉ. आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवों—बबास, ओखलढुंगा, डान परेवा, गोरिवा देव और अमगढी का भी दौरा किया था। वहां डान परेवा और ओखलढुंगा के ग्रामीणों ने उनके सामने क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क और ठप पड़ी संचार व्यवस्था (मोबाइल नेटवर्क) की बड़ी समस्याएं रखीं। डॉ. आर्य ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इन सभी बुनियादी समस्याओं को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर इनका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान धनुली देवी, शांति देवी, रमेश गिरी, दीवान गिरी और हरीश बेलवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

You missed

You cannot copy content of this page