खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । एस आई आर के संबंध में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल नैनीताल की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्ति केंद्र थापला स्थित रामलीला मैदान में हुई ।

 

    बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक हीरा सिंह ने की ।   बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष,  बी०एल०ए०–2 उपस्थित रहे । मंडल  प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट ने एस आई आर की जानकारी देते हुए बूथ अध्यक्ष व बी०एल०ए०-2 को उनकी जिम्मेदारी बताई ताकि प्रत्येक मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में आ जाए ।
   शक्ति केंद्र संयोजक को अपने शक्ति केंद्र में आने वाले बूथों की मॉनिटरिंग  करने को कहा गया । बैठक में मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, पूर्व अनुसूचित मोर्चा रोहित भाटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय चंदेल, बूथ अध्यक्ष थापला केशव पन्त, मंगोली के चंदन सिंह, गहलना के महेंद्र सिंह, नलनी के हीरा सिंह और बी०एल०ए०, रामदत्त, हेमचंद बहुखण्डी आदि मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page