नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने हरेला महोत्सव की तैयारी शुरू के दी है ।
क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में तय किया गया कि संस्कृति विभाग के सहयोग से हरेला महोत्सव भव्यता के साथ होगा । क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया क्लब द्वारा 6 जुलाई को हरेला बुवाई का आयोजन होटल पवेलियन में 12 बजे से किया जाएगा । इस कार्यक्रम की संयोजक गीता शाह को बनाया गया है । 12 जुलाई को क्लब द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा । 18 व 19 जुलाई को नगर में हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।
हरेला महोत्सव के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रथम बार कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता का भी कराई जाएगी । प्रतियोगिता तीन चरणों में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होगी । सब जूनियर वर्ग 5 से 9 वर्ष, जूनियर वर्ग 10 से 16 एवं सीनियर वर्ग 17 से ऊपर आयु वर्ग में होगी ।
प्रतियोगिता में नगद एवं आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे । कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता के लिए विनीता पांडे, तुसी शाह एवं रानी शाह को कार्यक्रम सह संयोजक नियुक्त किया गया है । हरेला महोत्सव के लिए प्रगति जैन को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है ।
बैठक में तय हुआ कि क्लब 1 जुलाई को बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम भी करेगा । बैठक में रमा भट्ट, जीवंती भट्ट, अनुराधा भट्ट, आभा शाह, विमलेश गोस्वामी, जया वर्मा आदि उपस्थित थे ।


