नैनीताल ।
मूलरूप से ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम भद्रकोट निवासी अजय महरा का देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है ।

अजय महरा शुरू से ही होनहार व मेधावी छात्र रहे हैं। जिन्होंने सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से हाईस्कूल 96% तथा इन्टरमीडिएट 9.4 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की । जिसके बाद दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। जहां अजय को मेधावी छात्र के रूप में स्कालरशिप भी मिली। इसके उपरांत अजय महरा द्वारा एम.बी.जी.पी.जी. काॅलेज हल्द्वानी से एम.एस.सी. फिजिक्स से परीक्षा उत्तीर्ण की तथा जे.आर.एफ. नैट परीक्षा भी उत्तीर्ण की ।

इसके बाद वर्ष 2026 में ही आई.आई.टी. द्वारा आयोजित ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की तथा देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में ऑल इंडिया में फिजिक्स विषय के कुल 29 पदों में बतौर वैज्ञानिक अजय महरा का चयन हुआ है ।
इस उपलब्धि से अजय महरा आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल बने हैं । उन्होंने अपने पूरे कैरियर में कभी कोई ट्यूशन नहीं लगाया और ना ही किसी भी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की, उनके द्वारा हमेशा सेल्फ स्टडी की गई।
अजय महरा के पिता धरम सिंह महरा आसाम राइफल में नौकरी करते हैं तथा माता श्रीमती दीपा महरा का 3 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी से देहांत हो गया था। पिता के नौकरी में होने के कारण बी.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान भी अजय महरा अपनी माता के इलाज के लिए लगातार तीमारदारी करते रहे।
अजय महरा की छोटी बहन काजल भी मेधावी छात्र है । उसकी आई.आई.टी. जैम में ऑल इंडिया रैंक 325 रही है। अजय महरा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। अजय महरा के मामा पंकज कुलौरा उत्तराखंड हाईकोर्ट व सेशनकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
अजय महरा के राज्य व जिले का नाम रोशन करने पर रिटायर्ड कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ प्रविन्द्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के एमडी सुनील जोशी, महिला शक्ति प्रदेशअध्यक्ष डॉ रेखा पांडे, हेमंत सिंह बोरा, गोपाल सिंह गंगोला, अधिवक्ता शक्ति प्रदेश अध्यक्ष मनोज साहनी एडवोकेट, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब महासचिव आशीष दुम्का, कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल हल्द्वानी जसविंदर सिंह भसीन, अधिवक्ता मोहम्मद अबरार, अनिल मुनगली, रेडिएंट हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ पुनीत गोयल, ताइक्वांडो संगठन नैनीताल के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, विनोद कुमार कश्यप आदि ने बधाई प्रेषित की है ।


