नैनीताल ।
बी डी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में कार्यरत कर्मचारी भवाली निवासी नंदा बल्लभ पालीवाल को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन नैनीताल में जिला अस्पताल में सराहनीय स्वास्थ्य सेवा देने के लिए
प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

नंदाबल्लभ पालीवाल स्वास्थ्य विभाग में विगत 16 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के यू उच्चाधिकारियों ने भी उनके कार्य की प्रशंसा करने के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी ।
यह सम्मान लोकभवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान हुआ ।


