नैनीताल । नैनी झील में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह नयना देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव झील में तैरता हुआ नाव चालकों व अन्य देखा । जिसकी सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को ओब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश की गई । लेकिन शुरुआती जांच में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । शव अधेड़ व्यक्ति का है । मृतक व्यक्ति की जेब में 4 हजार रुपए मिले हैं ।
बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त की है । जो एक निजी कॉलेज में सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है । जिसका नाम महेंद्र है ।
यहां बता दें कि विगत दिवस नैनी झील में मल्लीताल जय लाल साह बाजार निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था ।


