खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला कीड़ा संघ द्वारा आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीत ली है ।  बुधवार को फ्लैट्स में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्याम लाल कॉलेज दिल्ली व शाहबाद इलेवन शाहबाद के बीच खेला गया  ।

    मध्यांतर तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थी । मध्यांतर के बाद खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने फिर एक-एक गोल दागकर मुकाबले को दो-दो की बराबरी पर ला दिया । इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया । पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए । इसके बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया । जिसमें शाहबाद की टीम ने तीन तथा दिल्ली की टीम दो ही गोल कर सकी  ।
 अंपायर मोहित रावत और माहेश्वर नेगी थे । प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट साहबाद इलेवन के सचिन, बेस्ट फारवर्ड मोहित श्याम लाल कॉलेज दिल्ली, बेस्ट हाफ लाइन रोहित सिंह साईं लखनऊ, बेस्ट डिफेन्स मनोज यादव साईं लखनऊ, बेस्ट गोल कीपर साहबाद इलेवन के विकास पंचाल, प्रोमसिंग प्लेयर श्याम लाल कॉलेज के अनुभव, फियर प्ले ट्रॉफी साईं लखनऊ ने जीती
समापन मौके पर मुख्य अतिथि ओलंपियन मार्विन फर्नाडीज तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास खाद्य मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया । इस मौके पर डी एस ए महासचिव मनोज जोशी, विधायक सरिता आर्या, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, प्रो.ललित तिवारी, सदस्य एम सी उपाध्याय, ओलंपियन आरएस रावत, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, कैलाश बोरा, ललित शाह, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बरगली, भुवन बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट,पूर्व महासचिव अनिल गढ़िया, खेमराज सिंह  देऊपा, कमलेश ढूंढियाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, भरत मेहरा, पंकज भट्ट, निखिल बिष्ट, साहित खेल प्रेमी मौजूद थे । संचालन नवीन पांडे व मनोज कुमार ने किया ।
ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

You cannot copy content of this page