खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । श्री नयना देवी मंदिर नैनीताल का स्थापना दिवस मंगलवार को विविध धार्मिक अनुष्ठानों, श्रीमद देवी भागवत के पारायण, विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ ।
 इस मौके पर सुबह 7 बजे से कुल पूजा हुई । जिसे  श्री मां नयना देवी मंदिर उदय अमर ट्रस्ट के संस्थापकों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया ।
उसके बाद हवन, कन्यापूजन, श्रीमद्देवी भगवत कथा के पारायण के बाद ब्यास पूजन, पुस्तक पूजन हुआ । साथ ही मंदिर के बाहर प्रांगण में विशाल भंडारा हुआ । भंडारे में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हुए ।
  शाम को मंदिर में भजन संध्या के साथ स्थापना दिवस, श्रीमद्देवी भागवत कथा का समापन हुआ ।
मुख्य यजमान मनोज चौधरी, राजीव लोचन साह, सपत्नीक बैठे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, कोषाध्यक्ष  किशन सिंह नेगी, महेश लाल साह, मून बहादुर शाह, प्रधान आचार्य  बसन्त बल्लभ पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी, बसन्त जोशी, अमिता साह, सुमन साह, मंजू रौतेला, मीनू बुधलाकोटी, मुन्नी भट्ट, शालिनी शाह आदि जुटे रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page