खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय द्वारा सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों और विभागीय पटलों का गहनता से जायजा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में उपस्थित जनपद के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से भी औपचारिक मुलाकात की तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर विस्तृत वार्ता की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संयुक्त निदेशक श्री उपाध्याय ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की घोषणा के अनुरूप जिला सूचना कार्यालय और आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की विभागीय कार्यवाही तेजी से गतिमान है।

इन नए मीडिया सेंटर के बन जाने से स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को समाचार प्रेषण, कवरेज और अन्य तकनीकी कार्यों में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी, जिससे वे और अधिक सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर अतिक्रमण चिन्हित होने की आशंका -: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चलाया विशेष अभियान* *एक माह में होगा सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान ।

इसी क्रम में उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय पत्रकारों की मांग के अनुरूप जिला मुख्यालय नैनीताल में मीडिया सेंटर के निर्माण हेतु भूमि चयन की कार्यवाही कर तत्काल प्रस्ताव भेजें। साथ ही हल्द्वानी मीडिया सेंटर से कुमाऊं मंडल के समस्त समाचार पत्रों की निरीक्षा आदि विभागीय कार्यों के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिए गए।

पत्रकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश से बाहर मात्र 2 ही चिकित्सालयों को ईलाज हेतु जो अनुबंधित किया गया है, उनकी संख्या बढ़ाए जाने की मांग, सहित पत्रकार मान्यता एवं प्रेसमान्यता से संबंधित प्रकरण रखे जिस संबंध में संयुक्त निदेशक ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के कल्याण एवं सरकार कटिबद्ध है इस क्षेत्र में कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधा हेतु प्रदेश से बाहर के और चिकित्सालयों के अनुबंध की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान संयुक्त निदेशक सूचना ने अवगत कराया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी भी शीघ्र ही लागू की जाएगी,इस संबंध में विभागीय कार्यवाही तेज गति से चल रही है।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाएं।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी सहित कार्यालय के कर्मचारी और विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page