खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  फ्लैट्स मैदान में आयोजित स्व.एन के आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मक्कार स्पोर्ट्स क्लब ने जीत लिया है । विजेता टीम को 1.25 लाख व उप विजेता नैनी माउंट एचीवर्स को 50 हजार रुपए नकद पुरुस्कार सहित ट्रॉफी प्रदान की गई ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनी माउंट एचीवर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 124 रनों का लक्ष्य रखा। जबाब में मक्कार की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर फाइनल अपने नाम किया।
विजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये नगद और ट्राफी प्रदान की गई । उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
तृतीय स्थान पर वि विहान एवं माउंटेन वॉरियर को इक्कीस हजार की राशि प्रदान कर संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नितिन कुमार को ट्रॉफी के साथ ही पंद्रह हजार रुपए दिये गये।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मंगल खिमाल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अंकित भट्ट, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण मोहित बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर पंकज खुल्बे को पांच पांच हजार रुपये एवं ट्राफी दी गई।
फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि देश दीपक आर्य,
विशिष्ट अतिथि मारुति साह तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रतियोगिता संयोजक मोहित आर्य द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान डीएसए महासचिव मनोज जोशी, मृगनयनी आर्य, नितिन कार्की, हरीश राणा, शुभम कुमार, प्रमोद, अभिषेक, विपिन, रियान , प्रदीप उप्रेती, युग मिश्रा, विशाल वर्मा, बिलाल अहमद, सौरभ रावत, प्रखर रावत आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page