ज्योलीकोट। समीपवर्ती ग्राम बसगांव (चोपड़ा)में बुधवार को श्री वैद्यनाथ शिव मन्दिर परिसर में महादेव शरणम समिति द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वंशीधर भगत और अन्य जनप्रतिधियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति के छात्र छात्राओं को भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर मिलेगा।

बसगांव में कौशल्या देवी छात्रवृत्ति का वितरण करते मुख्य अतिथि विधायक वंशीधर भगत, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान बीना जीना ने ये उदगार व्यक्त करते नशे की बढ़ती लत, जलते जंगल,बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता व्यक्त की और आह्वान किया कि समाज की दिशा दशा को बदलने के लिए आगे आए। इस दौरान प्रदेश मेरिट लिस्ट में आए लोकेश बिष्ट, संत एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलीकोट, हिमानी पांडे रा इ का दोगड़ा, पूजा जोशी, तान्या बरगली को दो वर्ष तक प्रति माह 5हजार की छात्रवृत्ति, एशियन मुक्केबाजी में कांस्य पदक विजेता हर्षवर्धन जीना को 5 हजार नकद और सम्मान पत्र प्रदान किए गए । समिति प्रति वर्ष 2लाख 40 हजार रुपए छात्रवृत्ति दे रही है।
इससे पहले श्री भगत और अन्य अतिथियों का ग्राम प्रधान बीना जीना,समिति अध्यक्ष चेतन गिरी ,हरीश गिरी, सुरेन्द्र कोटलिया,निर्मला गिरी मंजू गोस्वामी, कमल गिरी, जुगल गिरी, सरोज गिरी और ग्रामीणों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। सफल संचालन दिनेश ख़ुल्बे ने किया । प्रताप बोरा ,ग्राम प्रधान बीना जीना,पुष्कर जोशी,हरगोविंद रावत, कैलाश जोशी, जिला मंत्री पुष्कर जोशी,प्रताप जीना,कुंदन जीना, बालम जीना, धन सिंह,शीला लवेशाली, पूरन चंदोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


