खबर शेयर करें 👉

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 और 27 मई 2026 को हुई बैठकों में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों तथा एक वरिष्ठ अधिवक्ता को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इन नामों की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

कॉलेजियम द्वारा जिन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई है उनमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली शामिल हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती वी. मोहना के नाम की भी न्यायाधीश पद के लिए अनुशंसा की गई है।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

कॉलेजियम के इस निर्णय को न्यायपालिका में अनुभव और विविध प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगेगी। नियुक्तियां प्रभावी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या और कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होने की उम्मीद है।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

You missed

You cannot copy content of this page