खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल कोतवाली और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने रविवार को त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई। डीएसबी परिसर के पास अत्यधिक गहरी खाई में गिरे एक युवक को टीम ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सकुशल बाहर निकाला।
पुलिस कंट्रोल रूम को आज सायं सूचना मिली कि डीएसबी परिसर के समीप एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना मिलते ही  दिनेश चंद्र जोशी प्रभारी कोतवाली मल्लीताल के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को
गहरी खाई, अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद रेस्क्यू टीम के जांबाजों ने सूझबूझ से काम युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले की जांच करने पर पाया कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिस कारण संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की पहचान
रेस्क्यू किए गए युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हेरमन ठिठियो (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र अंतोनिस ठिठियो, निवासी डुम्बरपाठ, गुरदरी, गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। युवक कुछ वर्षों से तल्लीताल क्षेत्र से लोकभवन तिराहे पर स्थित चर्च में काम करता था।

You missed

You cannot copy content of this page