खबर शेयर करें 👉
 नैनीताल ।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को वन महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टांकी बीट के कक्ष संख्या-26 (पिटरिया क्षेत्र) में संपन्न हुआ, जिसमें वन कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
​कार्यक्रम में नारायणनगर वार्ड के सभासद भगवत सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की सुरक्षा करने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
​इस अभियान के तहत क्षेत्र की पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए बांज,तिलोंज,पांगड सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए ।
​वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभासद भगवत सिंह रावत के साथ दीप्ती जोशी, हर्षित, वन विभाग के विमला नगरकोटी, राजेन्द्र वर्मा, कुन्दन सिंह, नन्दन सिंह, मनोज साही, हीरा सिंह, शिवम और दिवान सहित कई विभागीय कार्मिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने रोपे गए पौधों की उचित देखभाल और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लिया।
ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग डी. एस. बी.परिसर तथा आई. क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में  "कुमाउनी का बोलता शब्दकोश"  विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ ।

You cannot copy content of this page