नैनीताल । शुक्रवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट होने से एक फड़ कारोबारी का निधन हो गया । जिससे फड़ कारोबारियों में शोक का माहौल है ।
बताया गया है कि पन्त पार्क में चने की दुकान लगाने वाले अनिल गुप्ता (56 वर्ष) ने रोज की भांति दुकान लगाई । सुबह पौने ग्यारह बजे वह अचानक बेहोश हो गया । जिसे आसपास मौजूद लोग तुरंत अस्पताल ले गए । लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले से ही वह दम तोड़ चुका था । जिसके बाद शव को मोर्चरी में रख दिया गया । जहां उसके परिवार के अन्य लोग व फड़ व्यवसायी मौजूद हैं ।
बताया गया है कि फड़ कारोबारी मूलतः हरदोई का रहने वाला है ।


